बसंत पंचमी पर इन राशियों की पर खूब बरसेगी धन दौलत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 2, 2025

बसंत पंचमी पर इन राशियों की पर खूब बरसेगी धन दौलत

नई दिल्ली(मानवी मीडिया)- बसंत पंचमी का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। हिंदू पंचांग, के अनुसार इस बार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर हो रही है। वहीं 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर इस तिथि का समापन हो जाएगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार आज यानी 2 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस बार बसंत पंचमी के दिन शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। शनि देव 30 साल बाद बसंत पंचमी पर अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण करने करने वाले हैं। शश राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन ये राजयोग कुछ राशि के जाातकों का भाग्योदय कर सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

कुंभ राशि

राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। शश राजयोग कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आय भी बढ़ सकती है। कारोबारी जातक कोई अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

शश राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। करियर-कारोबार में सफलता मिल सकती है। बेरोजगार जातकों नौकरी मिल सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आर्थिक हालात अच्छे रह सकते हैं।

मकर राशि

शश राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। सेहत में सुधार हो सकता है।

Post Top Ad