शहर में मलबे का रीसाइक्लिंग, सीएंडडी वेस्ट प्लांट से होगा सड़कों का निर्माण: महापौर* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 25, 2025

शहर में मलबे का रीसाइक्लिंग, सीएंडडी वेस्ट प्लांट से होगा सड़कों का निर्माण: महापौर*

*लखनऊ:( मानवी मीडिया) शहर में अब फुटपाथों और सड़कों के किनारे पड़ा रहने वाला मलबा भी उपयोगी बन चुका है। यह पहल नगर निगम द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत मलबे का सही तरीके से उपचार किया जा रहा है।  महापौर  सुषमा खर्कवाल  के मार्गदर्शन में नगर निगम ने मलबा ट्रीटमेंट (सीएंडडी वेस्ट) प्लांट की शुरुआत की है। मंगलवार को महापौर ने इस प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह जी और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी मौजूद थे। इस प्लांट से मलबे से होने वाली गंदगी को खत्म किया जाएगा और शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। 

300 टीपीआर की क्षमता वाला प्लांट हुआ शुरू* 

माननीय महापौर ने इस प्लांट के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह सीएंडडी वेस्ट प्लांट 300 TPR (Ton Per Day) की क्षमता वाला है। इस प्लांट को लगाने में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें 5 करोड़ रुपये नगर निगम द्वारा दिए गए हैं वहीं अन्य राशि संबंधित प्लांट लगाने वाली कंपनी ने खर्च किया है। इस प्लांट का प्रमुख उद्देश्य शहर के मलबे को रिसाइकिल करके उसे उपयोगी उत्पादों में बदलना है। इससे न केवल मलबे की समस्या का समाधान होगा, बल्कि इससे सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों में भी मदद मिलेगी।

*शहर की सड़कों का होगा वेस्ट से निर्माण* 

सीएंडडी वेस्ट से नगर निगम अब शहर में सड़कों का निर्माण करेगा। माननीय महापौर ने यह भी बताया कि इस प्लांट से निकले मलबे से आरसीसी (रेइनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही, छोटे और बड़े गलियों में सीएनडी वेस्ट से बनी टाइल्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सड़कों का निर्माण होगा। यह कदम शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा और शहर के अन्य हिस्सों में भी सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।

*ये उत्पाद बनते हैं सीएनडी वेस्ट से* 

इस सीएंडडी वेस्ट प्लांट से बनने वाले उत्पादों में टाइल्स, गमले, ब्लॉक और बाउंड्री वॉल शामिल हैं। इनका उपयोग शहर में सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और अन्य निर्माण कार्यों में किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस प्लांट में रोजाना निकलने वाले लगभग 100 क्विंटल मलबे का उपयोग उपयोगी वस्त्र बनाने के लिए किया जाएगा। इसमें ब्रिक टाइल्स और अन्य उपयोगी उत्पाद शामिल हैं।

*शहर में बनाए गए हैं 8 कलेक्शन सेंटर* 

नगर निगम ने हर जोन में मलबा उठाने के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। शहर से उठने वाला मलबा पहले कलेक्शन सेंटर में लाया जाता है। जहां से इसे मोहनलालगंज स्थित सीएंडडी वेस्ट प्लांट में भेज दिया जाता है। इस मलबे को उठाने के लिए आप 7459956211 पर संपर्क भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप टोल फ्री नंबर 1533 पर भी संपर्क कर सकते हैं। कलेक्शन सेंटर पर इन मलबों को कवर करके रखा जाता है जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो।

Post Top Ad