सीताजी का नाम लेकर भाजपा MLA ने ब्राह्मणों पर कहीं ऐसी जहरीली बात - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2024

सीताजी का नाम लेकर भाजपा MLA ने ब्राह्मणों पर कहीं ऐसी जहरीली बात


उत्तर प्रदेश : (
मानवी मीडिया) बुलंदशहर के डिबाई में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने माता सीता का नाम लेकर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ जहरीला बयान दिया है। इसके चलते बवाल मच गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। विधायक ने रामलीला समारोह के दौरान यह बयान दिया।सीपी सिंह ने कहा, "सही बात अगर कोई हमें बताता है तो मान लेनी चाहिए। लक्ष्मण जी की बात सीताजी ने नहीं मानी। लक्ष्मण रेखा खींची थी, अगर वह उससे बाहर नहीं निकलतीं तो शायद सीता हरण नहीं होता। यह तुम्हारे लिया, हमारे लिए रामायण का सिद्धांत है। हमें इस सिद्धांत पर रहना चाहिए।" 


 

विधायक ने कहा, “ध्यान रखिए, कोई भी भिक्षुक, कोई भी ब्राह्मण बनकर दरवाजे पर आता है ये रामलीला बताती है कि आप उसपर विश्वास नहीं करिए। अगर सीताजी विश्वास नहीं करतीं रावण पर (जो भिखारी का वेश बनाकर आया) तो सीता हरण नहीं होता। ये हमें अपने जीवन में उतारनी है। कभी भी विश्वास नहीं करना कि गरीब ब्राह्मण है तो विश्वास कर लो। भाई विश्वास तो सीताजी ने किया। उसके बाद क्या आगे हुआ ये रामायण की कथा में है।”भाजपा विधायक के इस बयान पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसके लिए विधायक की आलोचना कर रहे हैं। लोग इसे ब्राह्मण समुदाय का अपमान बता रहे हैं और भाजपा विधायक से माफी मांगने को कह रहे हैं। कुछ लोगों ने विधायक का बचाव भी किया है।

Post Top Ad