वन मंत्री ने ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का किया शुभारंभ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 8, 2024

वन मंत्री ने ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का किया शुभारंभ

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने आज कुकरैल नदी के तट पर स्थित ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का शुभारंभ किया और सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर से 14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोण महा अभियान के अंतर्गत रोपित किये गये वृक्षों की देख-भाल एवं सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में जितने भी पेड़ लगाये गये हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जाय, क्योंकि ये पेड़ मॉं के नाम से लगाये गये है और मॉं से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जनपदों का भ्रमण करंेंगे और रोपित पौधों की स्थिति को देखेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोपित प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हमारा प्रमुख दायित्व है। वन विभाग के अतिरिक्त अन्य सहयोगी विभागोें को भी पेड़ बचाओं अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और पेड़ों की सिंचाई और सुरक्षा का दायित्व निभाना होगा। उन्होंने आमजनमानस से अग्रह किया कि जिन्होंने ने पेड़ लगाये हैं वह उनकी देख-भाल अवश्य करें।

Post Top Ad