लखनऊ के महानगर में रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 6, 2024

लखनऊ के महानगर में रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया


लखनऊ : (
मानवी मीडिया) महानगर में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक केजीएमयू का डॉक्टर वैभव अग्रवाल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निशातगंज में रहने वाले प्रेम और पार्थ शनिवार देर रात बाइक से प्रसाद का सामान लेने के लिए हनुमान सेतु की ओर जा रहे थे। नटबीर बाबा मंदिर के सामने पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार टाटा जेस्ट यूपी 54 यू 0269 ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़ कर भागा। पुलिस गाड़ी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी वैभव अग्रवाल KGMU में जनरल सर्जरी विभाग में जूनियर रेजिडेंट (JR-1) है। मऊ जिले का रहने वाला है। हादसे के दौरान कार में आरोपी की गर्लफ्रेंड भी थी। गाड़ी से शराब की बोतलें भी मिली हैं। प्रसाद का सामान लेने जा रहे थे दोनों जानकारी के मुताबिक, निशातगंज गली नंबर 6 में रहने वाला पार्थ पुत्र स्वर्गीय अमित शुक्ला के मोहल्ले में जागरण हो रहा था। ओल्ड हैदराबाद, निशातगंज के रहने वाले दोस्त प्रेम निषाद पुत्र शंकर लाल निषाद की मां ने प्रसाद की दुकान लगाई थी। प्रसाद में कम होने पर प्रेम को लाने के लिए भेजा। 

प्रेम अपने भाई राहुल की बाइक लेकर पार्थ के साथ चला गया। ये तस्वीर पार्थ के घर के बाहर की है। जहां पर जागरण हो रहा था। हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। चश्मदीद बोले- कार में लड़की भी थी चश्मदीद रफीक ने बताया कि मैं रिवर फ्रंट पर नाइट ड्यूटी में तैनात था। खाना खाकर लौटा तभी देखा तेज रफ्तार कार आगे जाकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। कार में एक लड़की भी थी। घटना के गाड़ी चला रहा युवक और लड़की भाग गए। परिजन बोले- नशे में धुत्त थे दोनों परिजनों ने बताया कि गाड़ी में एक लड़का और एक लड़की थे। दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। एक्सीडेंट के बाद गाड़ी छोड़कर खुद ही पुलिस चौकी भाग गए। वहां से पुलिसवालों ने लड़की को भगा दिया। 

मामले में इंस्पेक्टर महानगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। ये तस्वीर प्रेम के घर के बाहर उसके परिजनों की है। घटना के बाद से परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। गोमती में डूबने से हुई थी पार्थ के पिता की मौत पार्थ के पिता अमित शुक्ला की मौत हो चुकी है। 12 साल पहले वह अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। 

बाबा घर का खर्च चला रहे थे। पार्थ घर का इकलौता लड़का था। पूरा घर पार्थ पर ही निर्भर था। इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। पार्थ की मां दुर्गेश देवी और बहन अन्नया का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से प्रेम की मां सदमें में हैं। बेटे को याद करके रोने लगती हैं। प्रेम पिता के साथ मिलकर चलाता था घर खर्च प्रेम गोताखोर था। जबकि पिता पेंटर का काम करते हैं। पूरे घर का खर्च दोनों चलाते थे। जबकि प्रेम की मां प्रसाद की दुकान लगाती हैं। घटना के बाद से वो एक दम गुमसुम हैं।

Post Top Ad