सहारनपुर में होटल पर थूक लगाकर रोटी बनाता युवक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 15, 2024

सहारनपुर में होटल पर थूक लगाकर रोटी बनाता युवक


उत्तर प्रदेश : (
मानवी मीडिया
योगी सरकार खाने में थूकने वालों पर शिकंजा कस रही है। कानून बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं सहारनपुर के एक होटल का वीडियो सामने आया है। एक युवक रोटियों पर थूक रहा है। उसके बाद तंदूर में रोटी को सेक रहा है। थाना सिटी कोतवाली की चौकी सराय में होटल खलीफा में एक कर्मचारी रोटियों पर थूक लगाकर रोटियां बनाने का वीडियो सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता शक्ति राणा ने वीडियो के आधार पर तहरीर दी है। तहरीर देकर आरोप लगाया है कि होटल का एक कर्मचारी थूक लगाकर तंदूर में रोटी सेक रहा है।

शक्ति राणा ने कहा-एक वर्ग द्वारा होटलों के माध्यम से खाने की चीजों में थूका जा रहा है। खाने की चीजों में थूक कर बीमारी फैलाई जा रही है। वहीं लोगों का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक वर्ग द्वारा थूक जिहाद चलाया जा रहा है। जिससे समाज में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। कहा- ऐसे होटल को सील करना चाहिए। शक्ति राणा का कहना-जिहादी मानसिकता रखने वाले लोग कभी थूक जिहाद, कभी मूत्र जिहाद तो कभी लव जिहाद करके देश को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है। उसका बुलाया गया है। पूछताछ की जाएगी। 

Post Top Ad