मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी थी जान से मारने की धमकी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 13, 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी थी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ (मानवी मीडिया) : हरियाणा पुलिस ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स  को गिरफ्तार  कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जुलाना में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में हरियाणा के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर “जान से मारने की धमकी” दी गई थी।

 गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार गांव के मूल निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दी थी। सुमित कुमार ने बताया, जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, एफआईआर दर्ज कर अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सऐप ग्रुप ‘सोमबीर राठीं जुलाना हलका’ नाम से बनाए ग्रुप में लिखा कि जो भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा। जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी।

Post Top Ad