भाजपा विधायक को सरेआम बार संघ अध्यक्ष ने मार दिया थप्पड़ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2024

भाजपा विधायक को सरेआम बार संघ अध्यक्ष ने मार दिया थप्पड़



 लखीमपुर (मानवी मीडिया): बुधवार को लखीमपुर सीट से भाजपा के विधायक योगेश वर्मा और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक को थप्पड़ मारे जाने की तस्वीरें कैद हैं।

यह विवाद अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हुआ, जिसमें नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इस चुनाव में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह उम्मीदवार हैं। विधायक योगेश वर्मा ने नामांकन में धांधली का आरोप लगाया था।

बुधवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान विवाद बढ़ गया और अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और दोनों को अलग कर दिया। हालांकि, दूसरे गुट के लोगों ने विधायक को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से विधायक को इस विवाद से बाहर निकाला। घटना के बाद अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के बाहर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है और दोनों गुट अब भी इलाके में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि विधायक योगेश वर्मा ने चुनाव में धांधली की आशंका जताते हुए एक दिन पहले ही सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची के चस्पा होने के बाद अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने इस सूची को फाड़ने की शिकायत भी की थी और तैनात पुलिस पर कार्रवाई की मांग की थी। इस विवाद ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर माहौल को और गर्म कर दिया है।

Post Top Ad