साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री नित्या मेनन ने किया ताज का दीदार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 12, 2024

साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री नित्या मेनन ने किया ताज का दीदार


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) आगरा स्थित ताजमहल का दीदार करने शनिवार को साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री नित्या मेनन पहुंची। वह ताज की खूबसूरती में खोई दिखीं। इस दौरान उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया। नित्या ने फैंस के साथ सेल्फी ली। साथ ताज पर उन्होंने अलग-अलग एंगल पर अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। नित्या ने करीब दो घंटे तक ताज को निहारा। ताजमहल की दीवारों पर की गई पच्चीकारी और इतिहास पर काफी दिलचस्पी ली। उन्होंने गाइड से इसकी जानकारी ली। ताजमहल के सौंदर्य को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह मोहब्बत की बेमिसाल निशानी है।

Post Top Ad