भाजपा सरकार के मंत्री के नाम पर पोती कालिख - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 16, 2024

भाजपा सरकार के मंत्री के नाम पर पोती कालिख


उत्तर प्रदेश : (
मानवी मीडिया) एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के आवास पर चोर-बेईमान लिखा गया है। इतना ही नहीं उनके आवास पर राज्यमंत्री के नेम प्लेट पर कालिख तक पोत दी गई है। यह सबकुछ किया है कांग्रेस के नेताओं ने। दरअसल, कांग्रेस के नेता आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की तरफ से कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर टिप्पणी की गई थी। 

जिसके  विरोध में राज्यमंत्री के घर पर चोर-बेईमान लिखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर बुधवार को कांग्रेस नेता अनिल यादव पहुंचे। अनिल यादव ने सबसे पहले राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर चोर बेईमान लिखा, उसके बाद आवास पर लगे नेम प्लेट (नाम पट्टिका) पर कालिख पोत दी। खास बात यह रही कि यह सब करते हुये कांग्रेस नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post Top Ad