दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की पीएम मोदी से मुलाकात - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 14, 2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की पीएम मोदी से मुलाकात


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। आतिशी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की जानकारी दी। हालांकि, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद आतिशी उनकी उत्तराधिकारी बनी आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 21 सितंबर को आतिशी ने दिल्ली के सीएम का पद संभाला था।  इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है।

Post Top Ad