रतन टाटा की प्रार्थना सभा में दिखी सच्चे भारत की झलक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 10, 2024

रतन टाटा की प्रार्थना सभा में दिखी सच्चे भारत की झलक


मुंबई : (
मानवी मीडिया) टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया। 9 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के लॉन में रखा गया है। लोगों ने यहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सच्चे भारत की झलक देखने को मिली। रतन टाटा की प्रार्थना सभा में पारसी, मुस्लिम, ईसाई, सिख और हिंदू धर्मों के पुजारी प्रार्थना पढ़ने के लिए एक साथ आए। 

इस मार्मिक सभा के वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "RIP रतन टाटा जी। इसमें सभी धर्मों के पुजारी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रार्थना पढ़ रहे हैं। लोग उद्योगपति के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।" प्रार्थना सभा के एक और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। 

इसमें भी सभी धर्मों के पुजारियों को देखा जा सकता है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, "अच्छा इंसान बनना सबसे बड़ा धर्म है। मानवता उस धर्म का नाम है जिसका हर धर्म के लोग सम्मान करते हैं।" एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "हमने एक रत्न खो दिया।" तीसरे व्यक्ति ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे व्यक्तिगत छति हुई है। चौथे यूजर ने लिखा, "वह सभी को एक साथ लाए। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

Post Top Ad