उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 8 नवंबर तक कैंसिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 6, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 8 नवंबर तक कैंसिल


लखनऊ:(
मानवी मीडिया)नवरात्रि की शुरुआत से ही देश में त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। इस साल नवरात्रि के बाद दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा है। इन सभी त्यौहारों को पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद हो, इसकी तैयारियां भी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शुरु कर दी गई है। तैयारियों में सबसे पहले पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। आदेशों में साफ तौर पर त्योहारों का जिक्र करते हुए छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए है।

08 नंवबर तक छुट्टिया कैंसल

आज यानी 6 अक्टूबर को नवरात्रि का चौथा दिन है। 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में रावण दहन किया जाएगा। साथ ही मेले का भी आयोजन किया जाएगा। अभी नवरात्रि के दौरान जगह- जगह पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान लोगों की अच्छी- खासी संख्या रामलीला संवादाओं को देखने पहुंचती है। इसके अलावा करवा चौथ, दिवाली और छठ को लेकर महिलाएं जमकर शॉपिंग करती है

जिससे बाजारों में लोगों की अच्छी – खासी संख्या जुटेगी, ऐसे में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी कैंसल कर दी है।पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर आठ अक्टूबर से 08 नवम्बर तक सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। इस आदेश का सभी को पालन करना होगा । साथ ही पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में अपने उच्चाधिकारियों को सूचित कर और उनकी अनुमति से छुट्टी ले सकते हैं।

Post Top Ad