लखनऊ नगर निगम कि लगभग 68 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 19, 2024

लखनऊ नगर निगम कि लगभग 68 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त


लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है:-

 इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त व  पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त महोदय के आदेशानुसार  संजय यादव प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति एवं तहसीलदार  अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में ग्राम-नौबस्ताकलॉ, तहसील व जिला-लखनऊ की खसरा संख्या-584, 586, 597, 598, 599, 600, 631 व 632 राजस्व अभिलेखों में बंजर व ऊसर के रूप में दर्ज भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जों को नायब तहसीलदार  संजय सिंह के नेतृत्व में लेखपाल  राजू सोनी,  शक्त्ति वर्मा व  आनंद की उपस्थिति में थानाध्यक्ष चिनहट द्वारा उपलब्ध करायी गयी पुलिस बल व नगर निगम की ई०टी०एफ० टीम के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से 19,000 वर्गमीटर भूमि से दिनांक 19.10.2024 को कब्जा हटवा दिया गया।

उक्त अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की बाजारू कीमत लगभग रू0 68 करोड होगी।

Post Top Ad