16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 15, 2024

16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक


(मानवी मीडिया) : देश में त्योहार का सीजन स्टार्ट हो चूका है। अलग-अलग राज्यों में अपनी संस्कृति के हिसाब से अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे है। त्योहार शुरू होते ही ढ़ेर सारी छुट्टियां  मिलती है। हाल ही में नवरात्रि में काफी छुट्टियां मिली थी। इसके बाद एक बार फिर से बैंक कर्मचारियों के लिए RBI की तरफ से छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें की कल यानी 16 अक्टूबर 2024 को सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले है। 

आइए जानते है आखिर RBI ने 16 अक्टूबर के अवकाश की घोषणा क्यों की है। दरअसल 16 अक्टूबर 2024 को कोलकाता और त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। लक्ष्मी पूजन के त्योहार को देखते हुए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने यह फैसला लिया है। कोलकाता और त्रिपुरा के सभी प्राइवेट व सरकारी बैंको का अवकाश रहेगा। 

बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाओं को भी जारी रखा जाएगा। कोलकाता में 16 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह त्योहार बंगाल में खास महत्व रखता है, और हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आने वाला यह पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने घरों और व्यवसायिक स्थानों को सजाते हैं और विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

Post Top Ad