केज कल्चर अपनाकर उत्पादन में वृद्धि की जाये -डा0 संजय निषाद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 15, 2024

केज कल्चर अपनाकर उत्पादन में वृद्धि की जाये -डा0 संजय निषाद


लखनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डा0 संजय निषाद ने आज गोमतीनगर लखनऊ स्थित उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम लि0 का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मत्स्य बीज में वृद्धि की जाए। मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हेतु व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाये। इससे किसानांे की आय में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन भत्ता दिया जाये। समितियों की विसंगतियों को दूर कराये। कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाये, उनके बकाये महगाई भत्ते का भुगतान समय से कराये जाये। केज कल्चर अपनाकर उत्पादन में वृद्धि की जाये। मत्स्य उत्पादन के लिए नवीन तकनीक अपनायी जाये। निगम में प्रचार प्रसार हेतु बजट आवंटित किये जाये।

मत्स्य विकास मंत्री ने मत्स्य विकास निगम में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया तथा विभिन्न पदों की जानकारी ली। निगम में रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए। मंत्री जी को मत्स्य बीज की उपलब्धता, जीपीएफ व पेंशन, वाहनों, एक्वावेरियम शॉप व लंबित फाइलों की जानकारी, जलाशय की स्थिति, विनियमतीकरण आदि की जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि हैचरी/परिक्षेत्र के अनुसार जनशक्ति की भर्ती की जाए। गुणवत्तायुक्त मत्स्य उत्पादन हो, समितियों की विसंगतियों को दूर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। 

इस अवसर पर अध्यक्ष उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम रमाकांत निषाद सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Top Ad