UPSTF ने बलिया से वांछित रू0 25हजार का इनामी अपराधी गोलू यादव को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 17, 2024

UPSTF ने बलिया से वांछित रू0 25हजार का इनामी अपराधी गोलू यादव को किया गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)UPSTF ने बलिया से वांछित रू0 25हजार का इनामी अपराधी गोलू यादव को किया गिरफ्तार 

जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार।

दिनांक 16-09-2024 को एस०टी०एफ०, उ०प्र० को थाना मनियर, जनपद बलिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 262/2023 धारा 60 (1) 72 आबकारी अधि० व 420, 467, 468, 471 भादवि में वांछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गोलू यादव को जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1- गोलू यादव पुत्र राणा प्रताप यादव नि० उदई छपरा, थाना बैरिया, जनपद बलिया।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-

राजापुर ब्लड बैंक वाली गली, शुक्ला लॉज के पास, थाना क्षेत्र कैण्ट, जनपद प्रयागराज दिनांक 16-09-2024, समय 21.50 बजे।

विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों/ इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में श्री अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

उ०नि०  फैजुद्दीन सिद्दीकी, मु०आ० रमाशंकर चौधरी, शैलेन्द्र उपाध्याय, सूरज कुमार आरक्षी श्रीकृष्ण गिरि की एक टीम वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद प्रयागराज में भ्रमणशील थी। जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई मु०अ०सं० 262/2023 थाना मनियर, जनपद बलिया में वांछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गोलू यादव ब्लड बैंक वाली गली, शुक्ला लॉज के पास किसी से मिलने आने वाला है, इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर वांछित अभियुक्त गोलू यादव को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गोलू यादव ने पूछताछ पर बताया कि उसका एक गिरोह है, यह पंजाब, हरियाणा एवं अन्य राज्यों से अवैध रूप से शराब मंगाकर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद व बिहार राज्य में सप्लाई कराता है। वर्ष 2023 में अपनी अल्टो कार (फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर) में अवैध शराब रखकर बिहार राज्य में सप्लाई हेतु ले जा रहा था, उसी वक्त स्थानीय पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस बात की इसको भनक लगते ही यह अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी कार को अवैध शराब के साथ जब्त कर लिया गया तथा इसके विरूद्ध थाना मनियर, जनपद बलिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसके गिरफ्तार हेतु जनपद बलिया से रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित होने के उपरान्त यह प्रयागराज में छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त गोलू यादव को थाना मनियर, बलिया में पंजीकृत मु०अ०सं० 262/2023 धारा 60 (1) 72 आबकारी अधि० व 420, 467, 468, 471 भादवि में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Post Top Ad