अश्लील वीडियो बनाता है भाजपा नेता का बेटा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 30, 2024

अश्लील वीडियो बनाता है भाजपा नेता का बेटा


लखनऊ : (मानवी मीडिया) भाजपा नेता और राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप की बहू ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता की बहू ने ससुर सहित पति और परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पत्नी ने बीजेपी नेता के बेटे और अपने पति आशीष कश्यप पर लड़कियों की अश्लील वीडियो, फोटो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उनका पति फिल्म डायरेक्टर है। वह लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर उनका शारीरिक शोषण करता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति, नई लड़कियों को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देता है। उनकी अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता है। उसके कंप्यूटर में ऐसी सैकड़ों क्लिप्स मौजूद हैं। महिला ने पति के अलावा अपने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दहेज प्रताड़ना, धमकी देने का केस दर्ज कराया है। लखनऊ के हजरतगंज महिला थाने में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तस्वीर में आरोपी पति आशीष कश्यप है, जिसकी कई महिलाओं के साथ फोटो, वीडियो होने का दावा पत्नी ने किया है। 2010 में शादी, 5 लाख रुपए और गाड़ी की डिमांड मूल रूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 'उसकी शादी 2010 में लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आशीष कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।' पीड़िता ने बताया- 'पति और ससुराल वालों ने चार पहिया गाड़ी और 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। मजबूरी में मेरे भाई ने 5 लाख रुपए किस्तों में दिए। इसके बाद भी इनकी मांग खत्म नहीं हुई और पूरा परिवार मारपीट करने लगा।' बेटी पैदा हुई तो सबने बातचीत तक बंद कर दी महिला ने बताया, 'जब बेटी का जन्म हुआ, तो ससुराल वालों का व्यवहार और खराब हो गया। बेटी पैदा होने पर सभी मुझे जलील करने लगे। सब ने बातचीत करना बंद कर दी। 

परिवार के लोगों ने बार-बार धमकी दी, कि दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो उसे और उसके भाइयों को फर्जी मामलों में फंसाया जाएगा।' '27 सितंबर को व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़िता को जान से मारने और उसके भाइयों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।' अब जानते हैं पति पर पत्नी ने क्या-क्या आरोप लगाए... पीड़िता ने अपने पति आशीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि वह फिल्म निर्देशक है। लखनऊ से लेकर मुंबई तक उनका नेटवर्क फैला है। वह युवतियों और महिलाओं को फिल्म में रोल दिलाने का झांसा देकर उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाता है। इन वीडियो और फोटो के जरिए वह महिलाओं का शोषण करता है। जब मैंने यह बात अपने ससुर सीताराम कश्यप को बताई, तो उन्होंने बेटे के खिलाफ कुछ नहीं किया। मुझे मुंह बंद रखने की सलाह दी।

Post Top Ad