लखनऊ नगर निगम में निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों का निराकरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 20, 2024

लखनऊ नगर निगम में निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों का निराकरण

लखनऊ (मानवी मीडिया)लखनऊ नगर में स्थित भवनों के जी.आई.एस. सर्वे में किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों के निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार की भांॅति आज दिनांक 20.09.2024 (शुक्रवार) को जी.आई.एस. समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया। भवन स्वामियों से जी.आई.एस.. द्वारा किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध लिखित आपत्तियां साक्ष्य व भवन की वर्तमान फोटो सहित आमंत्रित की गई थी। उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, समस्त कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम मौजूद रही।

आज के समाधान दिवस में जोनवार 50 आपत्तियां प्राप्त हुई जिसमें से सभी 50 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में उपस्थित हुए भवनस्वामियों की शिकायतो को सुना गया एवं सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिये गये। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा स्वयं सुनवाई कर आपत्तियों का निराकरण कराये जाने पर भवन स्वामियों द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

आज सम्पन्न जी.आई.एस. समाधान दिवस में समस्त कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षको के साथ उपस्थित रहे, जिनके द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही गणना व जाँच करते हुए मौके पर निस्तारण कराया गया। जोनवार प्राप्त आपत्तियां तथा निस्तारण की स्थिति निम्नानुसार रही रू-

   जोन - प्राप्त आपत्तियां - निस्तारित

जोन-1       - 03 - 03

जोन-2 - 05 - 05

जोन-3 - 06 - 06

जोन-4 - 03 - 03

जोन-5 - 04 - 04

जोन-6 - 12 - 12

जोन-7 - 13 - 13

जोन-8 - 04 - 04

योग - 50 - 50

समाधान दिवस में क्रम में प्रमुख निस्तारित प्रकरण का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार रहाः-

जोन-1

1- आपत्तिकर्ता  जाफर हुसैन, भ.सं. 155/129/24 मौलवीगंज, मौलवीगंज वार्ड भ.आई.डी. 9157ए36764 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 21870 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 5040

2- आपत्तिकर्ता  शीला देवी ब्रज किशोर मिश्रा, भ.सं. 24/001/74 प्राग नरायन रोड, राम मोहन राय वार्ड भ.आई.डी. 9157ए09354 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 21600 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 17496

जोन-2

1- आपत्तिकर्ता कृष्णा कुमार गुप्ता भ.सं. 231/047-3 राजा बाजार वार्ड भ.आई.डी. 9157ए79447 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 10350 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 5625

1- आपत्तिकर्ता अवधेश कुमार माथुर, भ.सं. सी-222/1 राजाजीपुरम, वार्ड भ.आई.डी. 9157ए89391 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 37800 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 18144

जोन-3

1- आपत्तिकर्ता आशीष कुमार जैन, भ.सं. 525ए/043 महानगर सेक्टर-ए, विवेकानंदपुरी वार्ड, भ.आई.डी. 9157बी84109 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 102060 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 37548

2- आपत्तिकर्ता गौरी पत्नी श्री अरुण कुमार रावत, भ.सं. 616/164बी सेमरा गौढ़ी, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड भ.आई.डी. 9157बी12215 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 16200 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 5040

जोन-4

1- आपत्तिकर्ता सीमा अग्रवाल, भ.सं. 3/272, वास्तुखंड-3, चिनहट द्वितीय वार्ड भ.आई.डी. 9157जी59190 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 26460 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 20333

2- आपत्तिकर्ता कल्पना श्रीवास्तव, भ.सं. ई-03/361, विनयखण्ड-3, राजीवगांधी वार्ड भ.आई.डी. 9157सी21039 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 14177 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 12587

जोन-5

1- आपत्तिकर्ता  इंदिरा मल्होत्रा, भ.सं. 557/158ए, ओम नगर, बाबूकुंज बिहारी-ओमनगर वार्ड भ.आई.डी. 9157सी53326 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 32400 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 29000

2- आपत्तिकर्ता एल.वी. खरे, भ.सं. के-501, इंद्रलोक, चित्रगुप्त वार्ड भ.आई.डी. 9157सी64321 जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 16800 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 10800

जोन-6

1- आपत्तिकर्ता नीलम चौरसिया, भ.सं. 544/1132एन, बरौरा हुसैन बाड़ी, कन्हैया माधौपुर वार्ड भ.आई.डी. 9157सी97752 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 19440 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 3600

2- आपत्तिकर्ता  सुशील कुमार लाल, भ.सं. 544डी/229/001 अहीरनखेड़ा, कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड भ.आई.डी. 9157सी97862 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 20880 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 14400

जोन-7

1- आपत्तिकर्ता सुखदेवी गंगवार, भ.सं. 1/042, विकास नगर सेक्टर-1, लोहियानगर वार्ड भ.आई.डी. 9157ई45499 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 135000 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 36450

2- आपत्तिकर्ता  रघुवीर सिंह, भ.सं. सी-1199 सी ब्लाक, इंदिरा नगर, मैथिलीशरण गुप्ता वार्ड, भ.आई.डी. 9157ई40664 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 51840 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 9922

जोन-8

1- आपत्तिकर्ता मनी देवी, भ.सं. 594घ/260, दुर्गापुरी, इब्राहिमपुर वार्ड भ.आई.डी. 9157ई66755 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 6840 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 4500

2- आपत्तिकर्ता शांतिपुरी, भ.सं. 595/केएन-1695मिन, पुष्पेन्द्र नगर, राजा बिजली पासी-प्रथम वार्ड भ.आई.डी. 9157जी55720 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 23760 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 11700

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित करते हुए जी.आई.एस. के सभी प्रकरणो का निस्तारण कराये जाने तक जारी रखा जायेगा।

Post Top Ad