मुरादाबाद में ग्रामीणों का गुस्सा : अवैध वसूली के खिलाफ उठी आवाज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2024

मुरादाबाद में ग्रामीणों का गुस्सा : अवैध वसूली के खिलाफ उठी आवाज


उत्तर  प्रदेश : (मानवी मीडिया
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के तरफ दलपत में शुक्रवार को युवक की संदिग्ध हालातों में जान चली गई। ग्रामीणों ने उसकी माैत का जिम्मदार स्थानीय पुलिस को बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया गया। इसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जीप की हवा निकाल दी। इसके बाद पथराव भी हुआ। भीड़ ने सिपाही को पकड़कर पीट दिया। उसको बचाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। भीड़ के हमले में एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह खेत से मिट्टी उठाकर अपने प्लॉट में भराव करने जा रहे  लोकेश उर्फ मोनू सैनी (27) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के इरादे से खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मोनू के ऊपर पलट गया। इससे उसकी जान चली गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जबरन ट्रैक्टर चालक को रुकने पर मजबूर किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Post Top Ad