लखनऊ पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 24, 2024

लखनऊ पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर में  नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त घटनाक्रमः-

दिनांक 04.09.2024 को वादिनी द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत वादिनी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 240/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू कुमार पुत्र वीरेंद्र राय निवासी वार्ड नंबर 4 रसूलपुर हबीब थाना चांदपुर जिला वैशाली (बिहार) उम्र 24 वर्ष के पंजीकृत किया गया। दिनांक 24.09.2024 को थाना इन्दिरानगर की पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर तुलसी कार केयर के पीछे खड़ंजा रोड शिवाजी पुरम से अभियुक्त गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 137(2)/87/64(2) (m) बी.एन.एस. ¼ पाक्सो एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का नाम, पता, व्यवसाय-

1. गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू कुमार पुत्र वीरेंद्र राय निवासी वार्ड नंबर 4 रसूलपुर हबीब थाना चांदपुर जिला वैशाली (बिहार) उम्र 24 वर्ष (व्यवसाय - ट्रक चालक)।

अनावरित अभियोगः-

01.मु0अ0सं0 240/2024 धारा 137(2)/87/64(2) (m) बी.एन.एस. ¼ पाक्सो एक्ट थाना इन्दिरानगर लखनऊ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक  सुनील कुमार तिवारी, थाना इन्दिरानगर लखनऊ।

2. उ0नि0  धर्मराज सिंह, थाना इन्दिरानगर लखनऊ।

3. का0 सत्यवीर सिंह थाना इन्दिरानगर लखनऊ।

Post Top Ad