खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 28, 2024

खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला

 

मुंबई (मानवी मीडिया) : बॉलीवुड नगरी मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने फेस्टिवल  के मौके पर  आतंकी हमले  की आशंका जताई है। इस संभावित खतरे के मद्देनजर, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच बड़े पैमाने पर की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों को मॉक-ड्रिल किया जा रहा है।

 हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने इन जगहों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। सुरक्षा सिस्टम को अधिक सक्षम बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

क्राइम ब्रांच, (एंटी टेरेरिस्ट सेल) और स्थानीय पुलिस एक साथ मिलकर इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी शहर की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों के समय सार्वजनिक जुटाव अधिक होता है, ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Post Top Ad