पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 27, 2024

पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका


चंडीगढ़ : (
मानवी मीडिया) पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है जिसमें पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से नेता सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, महज एक साल में उन्हें इस पद से इस्तीफा दिया है जिन्हें 2023 में इस अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगने से बड़ी उथल-पुथल मच गई है।

पार्टी से नाखुश थे जाखड़

सूत्रों की मानें तो, पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए थे तो वहीं पर वे पार्टी के प्रति नाखुश थे। कहा जा रहा है कि, आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है तो वही जाखड़ ने भी अपने इस्तीफा देने की वजह नई बताई है। 

लोकसभा चुनाव के चलते दी थी जिम्मेदारी

बता दें कि, भाजपा जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुना था वे पिछले साल जुलाई में नियुक्त हुए थे लेकिन 14 महीने में ही पार्टी से खफा हो गए। सूत्र से खबर मिल रही है कि, वे रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाखुश थे बरहाल यह वजह स्पष्ट नहीं है।

Post Top Ad