भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 17, 2024

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया) भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस निर्णायक मुकाबले में भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया, जो अंततः विजयी साबित हुआ। भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहले ही बार में शिकस्त मिली है। भारत की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक 25 गोल किए थे, 

जबकि चीन ने इस दौर में केवल 10 गोल किए थे। हालांकि, फाइनल में चीन ने भारत को कड़ी चुनौती दी, लेकिन भारतीय टीम ने अपने शानदार खेल से जीत दर्ज की। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ भारत ने एक बार फिर अपने हॉकी कौशल और टीम स्पिरिट का लोहा मनवाया है। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में कोरियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत ने कुल दो गोल किए थे।


Post Top Ad