भारत में आठवीं अमेरिकी-भारत 2+2 अंतरराष्ट्रीय वार्ता का हुआ आयाेजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 17, 2024

भारत में आठवीं अमेरिकी-भारत 2+2 अंतरराष्ट्रीय वार्ता का हुआ आयाेजन


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया) वर्तमान समय में अमेरिका और भारत दोनों देश आपसी संबंध मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में हर स्तर पर बेहतरी के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल, भारत में आठवीं अमेरिकी-भारत 2+2 अंतरराष्ट्रीय वार्ता का आयोजन हुआ। इस दौरान दोनों देशाे के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों की बैठक हुई। 2+2 अंतरराष्ट्रीय वार्ता में रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष और नागरिक उड्डयन सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग और औद्योगिक एवं रसद समन्वय सहित साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। 

अधिकारियों ने इंडो-पैसिफिक और दुनिया भर में कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए समर्थन, साथ ही गाजा में युद्धविराम और मानवीय सहायता के लिए समर्थन शामिल है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, सहायक सचिव लू और प्रधान उप सहायक सचिव रॉयल ने चल रही साझेदारी को और बढ़ाने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अमेरिका की वरिष्ठ अधिकारी निशा बिस्वाल ने भारत की अपनी हालिया यात्रा के दौरान कहा कि भारत और अमेरिका स्थानीय और वैश्विक समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा बिस्वाल ने 10 से 14 सितंबर तक मुंबई और नई दिल्ली की यात्रा की। इस दौरान विकास एवं प्रगति से जुड़ी अहम प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और विश्व की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत के साथ डीएफसी की साझेदारी पर भी फोकस किया

Post Top Ad