बेटी ने करवा दी मां की हत्या: भाई को ही 10 लाख में दी कत्ल की सुपारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 16, 2024

बेटी ने करवा दी मां की हत्या: भाई को ही 10 लाख में दी कत्ल की सुपारी


मुंबई : (मानवी मीडिया) कहते हैं मां से बड़ा कोई नहीं होता है, क्योंकि वह ही हम आपको इस दुनिया में लेकर आती है। लेकिन मुंबई से जो घटना सामने आई है उसने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। यहां एक बेटी इतनी क्रूर बन गई कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या करवा दी। महिला ने अपनी मां को मारने की लिए बाकायदा किलर हायर किए और उनको कत्ल करने के लिए 10 लाख रुपए में डील की। वजह यह थी कि वह किसी से इश्क करती थी...बस इसी प्यार में वो विलेन बन गई। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला किलर आरोपी महिला का मुंह बोला भाई है।दरअसल, यह मामला मुंबई के पनवेल इलाके का है, 

जहां प्रणिता पाटिल अपनी दो साल की बेटी के साथ मां प्रिया नाइक के साथ रह रही थी। लेकिन उसका किसी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिससे मां को परेशानी थी। बेटी का उसने मोबाइल तक बंद करवा दिया था, लेकिन वह फिर भी प्रेमी से मिलती और बात करती थी। बस इसी बात से गुस्से में आकर उसने मां की हत्या करने की प्लानिंग कर दी। बता दें कि आरोपी महिला का मुंह बोला भाई एक दिन महिला से कुछ पैसे उधार लेने के लिए आया था। इस बर महिला ने कहा-मैं तुमको एक दो नहीं पूरे 10 लाख रुपए दूंगी, बस तुमको मेरी मां की हत्या करनी होगी। उसको जान से मार दो और 10 लाख रुपए ले लो। इसके बाद आरोपी विवेक इसके लिए तैयार हो गया और उसने हत्या करने के लिए अपने साथी निशांत पांडे की मदद से 13 सितंबर को प्रिया नाइक की उसके घर में हत्या कर दी।


Post Top Ad