UPSTF ने 25हजार का इनामी लक्ष्मण यादव को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 8, 2024

UPSTF ने 25हजार का इनामी लक्ष्मण यादव को किया गिरफ्तार

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)देवरिया से वांछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त लक्ष्मण यादव गिरफ्तार।दिनांकः 08-08-2024 को एस०टी०एफ०, उ०प्र० को जनपद देवरिया के थाना बनकटा के मु०अ०सं० 120/2024 धारा 395, 354बी, 412 भादवि में वांछित रू0 25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त लक्ष्मण यादव को जनपद देवरिया से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1- लक्ष्मण यादव पुत्र रमाशंकर यादव, नि० ग्राम रूस्तम बहियारी, थाना बनकटा, जनपद देवरिया।

गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थानः-दिनांक 08-08-2024 को समय लगभग 07.05 बजे। ग्राम बहियारी स्थित बाग, थाना बनकटा जनपद देवरिया।

एस०टी०एफ० उ०प्र० को विगत काफी दिनों से फरार / पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों / टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में  प्रमेश कुमार शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के पर्यवेक्षण

में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के क्रम में निरीक्षक श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मु०आ० कवीन्द्र

साहनी, मु०आ० मृत्युन्जय कुमार सिंह, चालक सुरेश सिंह की एक टीम जनपद देवरिया में भ्रमणशील थी, इस दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद देवरिया एवं आस पास के जनपदों में सक्रिय अपराध में लिप्त व रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त लक्ष्मण यादव के जनपद देवरिया व बिहार में लुकछिप कर रह रहा है। जो आज अपने गाँव जाने वाला है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ज्ञात स्थान से अभियुक्त लक्षमण यादव को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण यादव ने पूछताछ में बताया गया कि इसका भाई तारबाबू यादव पूर्व में प्रधान रह चुका है एवं वर्तमान में उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है। तारबाबू राजनैतिक व अपराधिक तौर पर काफी दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति है। जिसके प्रभाव के कारण यह भी उसके साथ रहकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसी क्रम में उसके विरूद्ध उपरोक्त अभियोग पंजीकृत हुआ है। इस प्रकरण में गिरफ्तारी हेतु रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहा था। इसके पूर्व में भटवा चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प के मालिक से रंगदारी माँगा था. जिस सम्बन्ध में थाना बनकटा में अभियोग पंजीकृत हुआ था।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त लक्ष्मण यादव काफी मनबढ़ किस्म एवं थाना बनकटा जनपद देवरिया के एच०एस०, एच०एस०न0-91ए व टापटेन अपराधी तारबाबू यादव के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके विरूद्ध जनपद देवरिया के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास,लूट, डकैती, रंगदारी मांगने, पशु तस्करी, शराब तस्करी जैसे लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त लक्ष्मण यादव का आपराधिक इतिहास-

1- मु०अ०सं० 222/11 धारा-147, 148, 323, 504, 506, 307 भा०द०वि० व 7 CLA AC थाना

भाटपार रानी, जनपद देवरिया

मु0अ0सं0 504/13 धारा-147, 148, 452, 308, 323, 504, 506 भा०द०वि० थाना बनकटा,

जनपद देवरिया मु०अ०सं० 175/2016 धारा-147, 148, 149, 352, 353, 336, 504, 506, 307 भा०द०वि० थाना भाटपाररानी, जनपद देवरिया

मु०अ०सं० 184/20 धारा-60/63 आबकारी अधिनियम व 473 भा०द०वि० थाना बनकटा जनपद देवरिया

मु०अ०सं० 577/14 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, थाना बनकटा जनपद देवरिया मु०अ०सं० 122/2023 धारा 506 भादवि थाना बनकटा जनपद देवरिया।

मु०अ०सं० 123/2023 धारा 323, 504, 506, 452, भादवि व 3 (2) 5क एससी/एसटी एक्ट, थाना बनकटा जनपद देवरिया

मु0अ0सं0 354/2022 धारा-147, 148, 149, 384, 386, 506 भा०द०वि० थाना बनकटा जनपद देवरिया

- मु०अ०सं० 387/2022 धारा-3 (1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट थाना बनकटा जनपद देवरिया 10- मु०अ०सं० 120/2024 धारा 395, 354बी, 412 भादवि, थाना बनकटा, जनपद देवरिया 11- मु०अ०सं० 136/24 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि थाना बनकटा, जनपख्द देवरिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना बनकटा, जनपद देवरिया में मु०अ०सं० 120/2024 धारा 395, 354बी, 412 भादवि में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post Top Ad