IAS एम देवराज को नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव बने - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2024

IAS एम देवराज को नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव बने


उत्तर प्रदेश : (
मानवी मीडिया
योगी सरकार ने 5 सीनियर IAS अफसरों के तबादले किए हैं। एम देवराज को तकनीकी शिक्षा के साथ ही नियुक्ति विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। वहीं, मोनिका एस गर्ग को अल्पसंख्यक कल्याण के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। रविंद्र कुमार को प्रमुख सचिव दुग्ध विकास एवं पशुधन विभाग की जगह कृषि विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। इसके अलावा के रविंद्र नायक को सचिवालय प्रशासन के साथ ही दुग्ध विकास का प्रमुख सचिव बनाया गया। लीना जोहरी को आयुष विभाग के प्रमुख सचिव के साथ ही महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार की भी जिम्मेदारी मिली इससे पहले सीनियर IAS अफसर देवेश चतुर्वेदी के पास तीनों विभागों ( नियुक्ति, कृषि विभाग और कृषि उत्पादन) की जिम्मेदारी थी। सीएम योगी ने आज उन्हें कार्य मुक्त कर दिया। 1996 बैच के अफसर हैं एम देवराजएम देवराज 1996 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले एम देवराज ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष थे। उस वक्त विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और एम देवराज के बीच नोंक झोंक की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। इसके बाद देवराज को तकनीकी शिक्षा का प्रमुख सचिव बनाया गया। अभी वह तकनीकी शिक्षा विभाग में सचिव हैं। चर्चा है कि उनकी मंत्री आशीष पटेल से तालमेल नहीं बैठ रही थी।

Post Top Ad