हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का लोकार्पण कर बोले सीएम योगी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 8, 2024

हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का लोकार्पण कर बोले सीएम योगी


लखनऊ : (मानवी मीडिया) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, आज चिकित्सा के क्षेत्र में यह प्रदेश नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। इतनी बड़ी आबादी वाले राज्य में सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए जरूरी है कि निजी और सरकारी क्षेत्र के लोग स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ काम करें। 

इस तरह का कार्य अब उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जिसका परिणाम आज हेल्थ सिटी विस्तार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में देखा जा सकता है। 300 बेड के इस अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए डॉक्टर संदीप कपूर और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि साल 2017 के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। एक समय था जब हम यह सोचते थे कि लोगों को चिकित्सा सुविधा निशुल्क मिले, वह सपना आज आयुष्मान योजना से पूरा हो रहा है। हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह इन्वेस्टर समिट के दौरान लिए गए संकल्प का परिणाम है। 

जो हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के तौर पर दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है यहां 25 करोड़ की आबादी निवास करती है। जिसमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत रोजगार है और रोजगार निजी और सरकारी दोनों क्षेत्र में दिया जा रहा है, आगे भी इसकी संभावनाएं तलाशी जा रही है। इसी के तहत प्रदेश में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था, जिससे निवेश का मार्ग प्रशस्त हो।

Post Top Ad