केजीएमयू पहुंची अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 5, 2024

केजीएमयू पहुंची अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची


लखनऊ : (मानवी मीडियाअयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को लखनऊ लाया गया है। राजधानी के केजीएमयू स्थित क्वीन मेरी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कर लिया गया है। जहां पर डॉक्टर सुजाता देव और उनकी टीम दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की जांच और इलाज में जुटी हुई है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकता है। 

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे। अयोध्या जिले स्थित भदरसा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता को सोमवार सुबह अयोध्या से एंबुलेंस के जरिये लखनऊ भेजा गया। वहीं लखनऊ में पीड़िता के इलाज के लिए पहले से ही पुख्ता व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों की टीम के साथ सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। क्वीन मेरी अस्पताल पहुंचते ही पीड़िता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।


Post Top Ad