लखनऊ में सुसाइड करने वाले कारोबारी की दूसरी पत्नी लापता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 19, 2024

लखनऊ में सुसाइड करने वाले कारोबारी की दूसरी पत्नी लापता




लखनऊ : (मानवी मीडिया) गोमती नगर विस्तार में मोरंग कारोबारी सतीश सोनी ने रविवार को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दूसरी पत्नी सरला उर्फ शालू का पता नहीं चला है।उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। शालू के पिता ने सोमवार (19 अगस्त) को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सतीश सोनी की छोटी बहन का भी कुछ पता नहीं है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही बड़ी बहन संगीता, मामा समेत परिवार के कई सदस्य मौके पर पहुंचे थे। 

घटनास्थल पर परिवार के सदस्यों के बीच आपस में झगड़ा भी हुआ था। परिवार के ही कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि इंदिरा नगर में कॉम्प्लेक्स के लिए सतीश की छोटे भाई मुकेश से पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद कचहरी से दोनों बिना कागजी खानापूर्ति किए ही वापस आ गए। सतीश ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकेश के खिलाफ जान का खतरा होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। फिलहाल, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

रविवार को सतीश सोनी ने दूसरी पत्नी के घर के बाहर गेट के पास खुद को गोली मारी थी। पहली पत्नी, बड़ी बहन तुरंत कैसे पहुंची? घटना के तुरंत बाद सतीश की बड़ी बहन संगीता और पहली पत्नी बेबी मौके पर पहुंचे। संगीता ने रोते हुए दूसरी पत्नी शालू पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस के हाथ-पैर पकड़ कर भाई की मौत के लिए भाभी शालू को जिम्मेदार ठहराती रही। अब सवाल ये उठ रहा है सतीश के सुसाइड करने के तुरंत बाद आखिर बड़ी बहन संगीता और पहली पत्नी बेबी सोनी मौके पर कैसे पहुंच गईं। क्या दोनों को पता था कि सतीश सुसाइड करने वाला था। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। परिवार के सदस्य ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, सतीश की पहली पत्नी बेबी सोनी बिहार के चंपारण में रहती है। बेबी से तलाक का केस चल रहा था। बेबी की सहमति के बाद सतीश ने 2017 में दूसरी शादी सरला उर्फ शालू पाठक से की थी।

मामले की जानकारी होते ही सतीश की बड़ी बहन संगीता (पीले सूट में) मौके पर पहुंची थी और पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। STF के खिलाफ सतीश की मां ने की थी शिकायत परिवार के सदस्य बताते हैं कि सतीश सोनी मोरंग का कारोबार करता था। उसके कारोबार से कमाई बढ़ने लगी। बढ़ी कमाई को देखते हुए साथ के कुछ लोगों ने साजिश करते हुए सतीश सोनी की STF से शिकायत कर दी। सतीश सोनी ट्रक को पार कराने का बड़ा कारोबार करता था। सतीश से STF की टीम ने पूछताछ की और सतीश को जेल भी भेजा था। इसके बाद सतीश की मां ने STF पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए IGRS (मुख्यमंत्री पोर्टल) के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी।

Post Top Ad