बिहार में डिप्टी कमिश्नर ने की भतीजी से लव मैरिज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 18, 2024

बिहार में डिप्टी कमिश्नर ने की भतीजी से लव मैरिज


बिहार : (मानवी मीडिया) बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह रचाया है। शुरुआत में सजय के परिजनों ने शिव शक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में दोनों प्रेमी सामने आए और उन्होंने अपनी प्रेम कहानी सबको बताई। दरअसल, यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब सजय के परिजनों ने शिव शक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सजय के चाचा अरुण कुमार राय ने नगर निगम के मेयर पिंकी देवी और नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह से मिलकर यह शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति रिश्ते में उनके चचेरे भाई लगते हैं 

उन्होंने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। मेयर ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित कर दी थी। हालांकि, अब शिव शक्ति और सजय दोनों ने सामने आकर अपनी बात रख दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है और उनका अपहरण नहीं हुआ है। सजय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रेम करना किसी का व्यक्तिगत निर्णय है और इसमें किसी का दखल नहीं होना चाहिए। 

हम वैशाली पुलिस से कहना चाहते हैं कि हमारे खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है और जो हमारा अपहरण का केस दर्ज हुआ है उसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है, वो गलत है। अगर हमारा अपहरण हुआ होता तो हम आपके सामने थोड़ी ना होते। सजय ने आगे बताया कि प्रेम विवाह के बाद उनके और शिव शक्ति को परेशान किया जा रहा है। सजय ने कहा कि लव मैरिज करने के बाद उन्होंने कई तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया। हमारे वैवाहिक जीनव में मुश्किलें पैदा करने की कोशिश की गई हैं।

Post Top Ad