प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को बनाया और भी खास, शेयर की चांद की दुर्लभ तस्वीर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 23, 2024

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को बनाया और भी खास, शेयर की चांद की दुर्लभ तस्वीर

 


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): देशभर में आज यानी 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही चंद्रयान 3 को चांद पर उतरे हुए एक साल हो गया है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से एक दिन पहले ही इसरो के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है। इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की मदद से ली तस्वीरों को साझा किया है।

बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस  मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Top Ad