लंदन में भारतीय नौसेना का जहाज के लिए खुला टावर ब्रिज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 9, 2024

लंदन में भारतीय नौसेना का जहाज के लिए खुला टावर ब्रिज


लंदन : 
(मानवी मीडिया) भारतीय नौसेना का आईएनएस तबर टेम्स नदी पार करके लंदन पहुंच गया है। जैसे ही टेम्स नदी में बने टावर ब्रिज को पार करते हुए लंदन पहुंचा तो वहां इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। लंदन में पानी के जहाज का ऐतिहासिक स्वागत किया गया है। यहां 4 दिनों तक रहेगी और उसके बाद यह मुंबई के लिए रवाना होगी। 

वहां मौजूद सैकड़ों भारतीयों ने खुशी मनाई और वारशिप का स्वागत किया। मौके पर स्वागत करने आए भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि यह यहां रहने वाले सभी भारतीयों के लिए खास पल है । भारतीय ध्वज और भारतीय जहाज को देखकर सभी भारतीयों ने खुशी मनाई। सबने इसे एक अनमोल और खुशी का क्षण बताया।

Post Top Ad