सिपाही को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 17, 2024

सिपाही को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था


लखनऊ : (मानवी मीडिया) एक सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पत्नी पर शक की वजह से हत्या और आत्महत्या तक की नौबत आ पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घर जानकारी के मुताबिक, PGI थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम निवासी सर्वेश रावत कानपुर के कल्याणपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात रहा। वह 2011 बैच का सिपाही था। उसकी पत्नी मीरा रावत (30) निवासी हसनपुर आजाद नगर, कृष्णा नगर GPO में बाबू के पद पर तैनात थी। दोनों की 8 महीने की एक बच्ची भी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की है। सिपाही ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर अपनी कनपटी पर चलाई गोलीसूत्रों का कहना है कि सिपाही सर्वेश शुक्रवार को कानपुर से लखनऊ पहुंचा था। वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता। शुक्रवार को भी वही झगड़ा चालू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सर्वेश पत्नी और बच्ची को कार में बैठाकर सीधे अपने ससुराल कृष्णा नगर पहुंचा। वहां तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर सास सरस्वती के सामने ही पत्नी की दाहिनी कनपटी पर 32 बोर की अवैध पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसके बाद सर्वेश मकान की दूसरी मंजिल पर गया और अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को भी गोली मार ली। दो फायर होने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग मकान के सामने दौड़कर पहुंचे। लोग जब घर में दाखिल हुए तो फर्श पर खून ही खून देखकर सबके होश उड़ गए। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

बेटी और दामाद की मौत के बाद मां की हालत खराब है। वे बार-बार उस पल को याद करके सिहर जाती हैं। मां की आंखों के सामने मार दी बेटी को गोलीबताया जा रहा है कि सिपाही सर्वेश इतने गुस्से में था कि वह बच्ची व पत्नी को ससुराल पहुंचा। घर में घुसते ही अपनी सास की आंखों के सामने उसने पत्नी को गोली मार दी। जब तक सास कुछ समझ पातीं, वह भागकर दूसरी मंजिल पर गया और खुद को भी गोली चला दी। दोनों लहूलुहान हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन किसी की जान नहीं बची। 2019 में हुई थी दोनों की शादीमीरा रावत और सर्वेश रावत की शादी 2019 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के एक साल बाद 2020 से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। PGI कोतवाली कोतवाली में घरेलू हिंसा की रिपोर्ट भी पत्नी ने दर्ज कराई थी। 

बाद में कोर्ट से फैसला हुआ और दोनों 2021 से फिर साथ-साथ रहने लगे। पति के शक ने बर्बाद की दो जिंदगियां2021 में कोर्ट के फैसले पर दोनों साथ रहे, लेकिन ज्यादा दिन ऐसा नहीं चल पाया। विवाद बढ़ने लगा और रोजाना झगड़े होने लगे तो मीरा अपने मायके जाकर रहने लगी। हालांकि सर्वेश जब भी लखनऊ आता तो पत्नी से मिलने जरूर जाता था। हालांकि इस बीच दोनों के बीच झगड़े कम नहीं हुए बल्कि बढ़ते ही गए। अंत में दोनों की जिंदगी बर्बाद हो गई। मासूम बेटी को मां के पास छोड़कर मीरा जाती थी ऑफिसमीरा व सर्वेश दोनों नौकरी करते थे, जिसकी वजह से बच्ची को पालना बड़ी जिम्मेदारी थी। बताते हैं कि मीरा रोज ससुराल कल्ली पश्चिम PGI से ऑटो लेकर कृष्णा नगर अपने मायके जाती थी। वहां बच्ची को अपनी मां के पास छोड़कर फिर GPO ऑफिस काम पर जाती थी। वापसी में बच्ची को लेकर अपने घर लौट जाती। यह भी पढ़ें लखनऊ में सिपाही ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड किया:पिस्टल से चलाई गोली; कैरेक्टर पर शक करता था

Post Top Ad