केशव मौर्य के करीबी हत्यारोपी को थाने से छोड़ा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 5, 2024

केशव मौर्य के करीबी हत्यारोपी को थाने से छोड़ा


प्रयागराज : (मानवी मीडिया) गोलीकांड के मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है- 10 नामजद आरोपियों की लिस्ट में जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव उर्फ हिंदू का नाम पहले नंबर पर था। अभिषेक ने ही मेरे बेटे को गोली मारी थी। डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम के साथ अभिषेक और उसके पिता की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पीड़ित परिवार ने जान का खतरा बताते हुए CM योगी से न्याय की गुहार लगाई। यह मुलायम यादव के घर वाले हैं, जो अपनी जान का खतरा बता रहे हैं। गोलीकांड में 2 युवक घायल हुए, एक ने दम तोड़ाघटना बहरिया इलाके के धम्मौर गांव की है। 

यहां 50 लाख कीमत के मकान को लेकर 30 जुलाई को हुई फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सारी पत्ती बहरिया के रहने वाले मुलायम यादव (22) पुत्र रामा यादव के रूप में हुई। वहीं, घायल अभयपुर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र पारसनाथ यादव को स्वरूप रानी अस्पताल (SRN) में भर्ती कराया गया। घायल जितेंद्र यादव ने अभिषेक यादव पर मुलायम की हत्या का आरोप लगाया। घायल बोला- अभिषेक ने चलाई गोलीजितेंद्र ने पुलिस को बताया- हमारे ऊपर मऊआइमा के जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव ने अपने साथियों के साथ हमला किया। राइफल-तमंचे और लाठी-डंडे लेकर हमारे ऊपर टूट पड़े। अभिषेक यादव ने मुलायम के सीने में गोली मारी। सुरेंद्र की जमीन का विवाद था, उसके लिए ही यह सब कुछ किया गया।

यह वो जमीन है, जिसके लिए फायरिंग हुई। 10 लोगों के खिलाफ FIRबेटे की हत्या के बाद रामा यादव ने FIR दर्ज करवाई। इसमें बताया- मेरा बेटा मुलायम यादव 30 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर अपने दोस्त सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव और अन्य साथियों के साथ धम्मौर चौराहे पर बैठा था। तभी अभिषेक यादव राइफल लेकर गजराज और अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। FIR में अभिषेक यादव का नाम टॉप पर है। अभिषेक ने मेरे बेटे के सीने पर राइफल से गोली मार दी, जिससे वह गिर गया। गजराज यादव ने जितेंद्र के पैर में गोली मारी। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इनमें से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने दबाव में आकर अभिषेक को छोड़ दियारामा यादव ने बताया- घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभिषेक यादव को पुलिस ने मौके से पकड़ा था, लेकिन उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की। उसे छोड़ दिया गया। पुलिस दबाव में आकर अपराधियों की मदद कर रही है। अभिषेक यादव ने ही मेरे बेटे के सीने में गोली मारी थी। मैं अपने परिवार के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाने लखनऊ जाऊंगा। रामा यादव ने कहा- पुलिस अभिषेक यादव को पकड़कर ले गई थी। कई घंटे उसे थाने में रखा, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। जितेंद्र यादव ने खुद पुलिस को बताया था कि कैसे अभिषेक ने ही सीने में गोली चलाई। उसका वीडियो भी हमारे पास है।

क्राइम स्पॉट से बुलेट का खाली खोखा बरामद किया गया। बहरिया थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा- तहरीर में अभिषेक यादव को नामजद किया गया है। लेकिन जांच में अभिषेक यादव की वहां मौजूदगी नहीं नजर आई, इसलिए छोड़ दिया गया है। अभी जांच की जा रही है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ मऊआइमा जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव। बाद में दर्ज हुई क्रॉस FIRइसी मामले में पुलिस ने मऊआइमा के मोहम्मदपुर सराय अली गांव में रहने वाले अजय कुमार मौर्य की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य शशिकांत यादव, उसके भाई सुरेंद्र कुमार यादव सहित 11 नामजद और 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, वाहनों में तोड़फोड़ और मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

माता प्रसाद पांडेय ने सदन में इस गोलीकांड की चर्चा करते हुए जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में की थी जांच की मांगनेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन में इस केस को उठाया। उन्होंने कहा- आप कई बार हमारी पार्टी के लोगों की हत्या का जिक्र कर चुके हैं। अभी दो दिन पहले बहरिया में एक युवक की हत्या हुई है। भाजपा के पदाधिकारी ने हत्या की है, जरा इसका भी पता लगा लिया जाए? यह खबर भी पढ़ें भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर नमाज पढ़ने से इनकार: बेटी बोली-लगा हमें समाज से बेदखल कर दिया; धार्मिक- सियासी मामले की पूरी पड़ताल

Post Top Ad