वंदना ठाकुर ने विदेश में लहराया तिरंगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2024

वंदना ठाकुर ने विदेश में लहराया तिरंगा


मध्य प्रदेश : (मानवी मीडिया) मशहूर महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने भारत का नां रोशन किया है। उन्होंने इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। इसी के साथ वंदना ने 15वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। जिसका आयोजन इसी साल नवंबर में मालदीव में होने वाला है। 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बाटम में स्थित रियाउ आइलैंड में 6 से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित की गई थी, 

जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 50 श्रेणियाँ थीं। वंदना ने वरिष्ठ महिला बॉडीबिल्डिंग 55 किलोग्राम से अधिक की श्रेणी में भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और सिल्वर मेडल लेकर ही देश वापस लौटीं। अपनी इस उपलब्धि पर वंदना ठाकुर ने कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक जुनून था, जो मेरे भीतर मेरे देश के हमेशा बना रहेगा। सिल्वर मेडल जीतना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, और अब मेरा एक ही लक्ष्य है, एशियन चैम्पियनशिप में देश के लिए गोल्ड लेकर आना। इंडोनेशिया चैंपियनशिप ट्रायल रही, अब एशियन चैम्पियनशिप में रियल की बारी है। 

गोल्ड लाने के लिए मैं और भी कठिन मेहनत करुँगी, ताकि मैं अपने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक ऊँचाइयों पर ले जा सकूँ।” दना का इस प्रतियोगिता में भाग लेना और सिल्वर मेडल जीतना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत और दृढ़ता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बॉडी बिल्डिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का देश के लिए प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वंदना ने इस क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी हैं। एशियन चैम्पियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय बॉडी बिल्डिंग के लिए उम्मीद की किरण है। वंदना की इस शानदार उपलब्धि के लिए भारत उन्हें सलाम करता है। इस विजय घोष के लिए उन्हें बधाई और एशियन चैम्पियनशिप में आगामी सफलता के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि वे आने वाले समय में और भी बड़े-बड़े मुकाम हासिल करेंगी और भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।

Post Top Ad