अफ्रीकन मर्द से संबंध बनाने के लिए पति ने डाला दबाव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 3, 2024

अफ्रीकन मर्द से संबंध बनाने के लिए पति ने डाला दबाव


लखनऊ : (मानवी मीडिया)  नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर चीन ले जाकर अश्लील फिल्में दिखाकर अफ्रीकन युवक से संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता चीन स्थित भारतीय दूतावास की मदद से लखनऊ लौटी और रिपोर्ट दर्ज कराई। नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी गणेश गंज निवासी युवक से हुई थी जो चीन में नौकरी करता है। शादी के बाद ससुरालवाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मजबूरन मायके वालों ने 15 लाख रुपये दिये। इसके बाद पति अकेले ही चीन चला गया। काफी कहने पर एक माह बाद पति ने उसे चीन बुलाया। 

वहां पति रोज शराब पीकर मारपीट करने लगा। पति उसकी जरूरतों के लिये रुपये नहीं देता था। इस कारण महिला भी नौकरी करने लगी लेकिन पति उसका वेतन भी छीन कर खर्च कर देता था। कोरोना काल में लखनऊ आते समय पति ने उसका वीजा, जहाज की टिकट और दो लाख रुपये छीन लिये। ससुराल पहुंची तो सास, ननद व ननदोई प्रताड़ित करने लगे। 11 सितंबर 2022 को पीड़िता चीन जाने लगी तो करीब ढाई लाख रुपये पति ने जबरन छीन लिये। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, उसके पीछे से पति भी चीन पहुंचा। 

Post Top Ad