नोएडा सुपरनोवा बिल्डिंग में रेव पार्टी, मदहोश मिले लड़के-लड़कियां - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 10, 2024

नोएडा सुपरनोवा बिल्डिंग में रेव पार्टी, मदहोश मिले लड़के-लड़कियां


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) नोएडा में स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में शुक्रवार रात को पुलिस ने हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में छापा मारा। जहां से दर्जनों की संख्या में लड़के-लड़कियां नशे में धुत बाहर निकले तो देखकर लोग हैरान रह गए। सभी बड़े घर के और पढ़े लिखे नजर आ रहे थे। लेकिन जहां वे पार्टी कर रहे थे। वह एक आवासीय सोसायटी थी। ऐसे में रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी थी। दरअसल सेक्टर 94 की सुपरनोवा बिल्डिंग में रेव पार्टी चल रही थी। 

फ्लैट के अंदर 19 से 21 साल के लड़के लड़की धूम मचा रहे थे। रेव पार्टी की किसी को कानों कान जानकारी नहीं थी। लेकिन पार्टी में मदहोश किसी ने शराब की बोतल नीचे फेंक दी। इसके बाद सोसायटी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। रेव पार्टी कर रहे छात्र छात्राएं मशहूर शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट थे। लेकिन जहां छात्र नशे में धुत थे। वहीं छात्राएं कम कपड़ों में मदहोश नजर आई। इसी दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


Post Top Ad