बाराबंकी में प्राइवेट स्कूल का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 23, 2024

बाराबंकी में प्राइवेट स्कूल का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) बाराबंकी जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल का छज्जा अचानक शुक्रवार को गिर गया। जिससे स्कूल में पढ़ रहे 40 से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और विद्यालय को सील कर दिया गया है। सीएम ने इस हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। 

इस हादसे में पांच बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बाराबंकी के जहांगीरााद थाना क्षेत्र में स्थित अवध एकेडमी दो मंजिला भवन में स्थित है। शुक्रवार सुबह पहली मंजिल पर स्थित क्लास के बच्चे प्रार्थना के लिए नीचे उतर रहे थे। तभी छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। चूंकि छज्जा कमजोर था, इस कारण अधिक संख्या में बच्चे छज्जे पर होने के कारण वह गिर गया।। 

ऐसे में अधिकतर बच्चे छज्जा गिरने के साथ ही गिरने से घायल हो गए। जिन्हें तुंरत जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि इस स्कूल की मान्यता महज जूनियर हाईस्कूल तक थी। लेकिन उसे इंटरमीडिएट तक चलाया जा रहा था। वहीं स्कूल का भवन भी गुणवत्ता युक्त नहीं था। 

इस कारण उसका छज्जा भरभराकर गिर गया। ये तो अच्छा हुआ कि किसी के उपर छज्जा नहीं गिरा, नहीं तो उसकी मौत हो जाती। इस स्कूल को पहले भी मानक के अनुसार नहीं होने के कारण सील कर दिया था। लेकिन स्कूल संचालक ने सांठगांठ कर खुलवा लिया था। चूंकि अब स्कूल में हादसा हो गया है। इस कारण सभी जिम्मेदार फरार हो गए। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Post Top Ad