बंगाल में मरीज की शर्मनाक हरकत : महिला डॉक्टर को दिखाया प्राइवेट पार्ट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2024

बंगाल में मरीज की शर्मनाक हरकत : महिला डॉक्टर को दिखाया प्राइवेट पार्ट


बंगाल : (मानवी मीडिया) डॉक्टरों पर हो रहे अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में राज्य के डॉक्टर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। इस बार एक मरीज ने महिला डॉक्टर को अपना गुप्तांग दिखाकर फरार हो गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज दरवाजे पर खड़ा है और डॉक्टर उसे अंदर बुलाती है। 

अंदर आते ही मरीज अपना पैंट उतारकर डॉक्टर को अपना गुप्तांग दिखाता है और वहां से भाग जाता है। विभोर आनंद नाम के एक यूजर ने सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मरीज को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग उसे मानसिक रोगी बता रहे हैं। बता दें कि पिछले शुक्रवार को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक सेमिनार हॉल में एक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का गुस्सा फूटा हुआ है। डॉक्टर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Post Top Ad