दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन हुई फिर से शुरू - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 23, 2024

दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन हुई फिर से शुरू


दिल्ली : (मानवी मीडिया) दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को पिछले पांच माह से बंद बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू कर दी है। जिससे उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई देने लगी है। दरअसल पांच माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण वे परेशान हो गए थे। उन्हें अपना खर्च चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच मंत्री आतिशी ने पेंशन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पेंशन रोकने का आरोप भाजपा की केंद्र सरकार पर लगाया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को 2000 रुपए महीना पेंशन ​दी जाती है। वहीं जो बुजुर्ग 70 वर्ष से अधिक हैं। उन्हें 2500 रुपए महीना पेंशन दी जाती है। 

इसी के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के बुजुर्ग को 500 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं। पिछले पांच माह ये करीब 1 लाख बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली थी। उनकी रूकी हुई पेंशन भी एक साथ जारी की जा रही है। सरकार द्वारा 90 हजार बुजुर्गों को शुक्रवार दोपहर तक पेंशन जारी कर दी थी। शाम तक शेष बचे लोगों को भी पेंशन जारी की जाएगी। इस मामले में मंत्री आतिशी ने कहा कि बुजुर्गों को दी जानेवाली पेंशन में केंद्र सरकार का हिस्सा महज 300 रुपए होता है। जबकि 2200 रुपए दिल्ली सरकार देती है। उन्होंने कहा कि चूंकि सिस्टम ऐसा है कि जब तक दोनों तरफ की पेंशन रिलीज नहीं होती है। तब तक पेंशन नहीं दी जा सकती है। इस कारण पेशन पांच माह से रूकी थी। जिसे जारी कर दिया गया है।

Post Top Ad