बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर एक महिला ने कर ली खुदकुशी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2024

बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर एक महिला ने कर ली खुदकुशी


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) वाराणसी से एक अनोखा मामला सामने आया है। बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। 20 साल की श्रेया अपने माता-पिता के साथ प्रज्ञापुरी इलाके में किराए के मकान में रहती थी। भारी मात्रा में हो रहे हेयर फॉल के कापण वो डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके बाद उसने हिम्मत खोते हुए जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। मृतका के पिता धनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मेगाशॉप में फ्लोर मैनेजर के पद पर काम करती थी। काफी दिनों से  उसे बाल झड़ने की समस्या हो रही थी। जिसके कारण वो काफी परेशानी भी थी।

उन्होंने बताया कि वो काफी उपाय कर चुके थे। इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से उनकी बेटी डिप्रेशन में चली गई। धनोज  बताते हैं कि वो पास के एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए धनोज बताते हैं कि जिस दिन घटना हुई उस दिन श्रेया का भाई किसी काम से बाहर निकला था। वो घर पर अकेली थी। जब वो वापस घर लौटे तों घर का मेन दरवाजा खुला था। जब अंदर जाकर चेक किया तो श्रेया दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी नजर आई। 

जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि घर की हालत सही नहीं होने की वजह से सभी बच्चे अपना खर्चा निकालने के लिए खुद नौकरी करते थे। श्रेया कई तरह के तेल और दवाओं का भी इस्तेमाल करके थक चूकी थी। फिर भी इसका कोई फायदा नहीं देखने को मिला। पिता का कहना था कि परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे की श्रेया को अच्छे डॉक्टर के पास ले जाया जाता। हालांकि लगातार घरेलू नुक्सों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।

Post Top Ad