लखनऊ में युवती से बैड टच के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 4, 2024

लखनऊ में युवती से बैड टच के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस


लखनऊ : (मानवी मीडिया) युवती से बैड टच। 24 गिरफ्तार...लेकिन मुख्य आरोपी अब तक फरार। सीएम योगी के गुस्से के बाद लखनऊ के 52 थानों की पुलिस, 5 IPS और सर्विलांस की 4 टीमें दिन-रात मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। मगर पकड़ने की बात तो दूर अब तक उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। शनिवार को निशानदेही में पुलिस की टीम पुराना लखनऊ पहुंची थी, वहां स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। 

मुख्य आरोपी ने बाइक गिराया, बैड टच किया लाल घेर में मुख्य आरोपी है। वारदात के दौरान मुख्य आरोपी ने पहले बाइक सवार युवती और उसके दोस्त पर हाथ से उछाल पानी फेंके। फिर पीछे से बाइक पकड़कर खींच लिया, जिससे बाइक और युवती गिर गई। उठाते वक्त उसने लड़की से बैड टच किया। पीड़िता का दोस्त भी बोला था- उसको जरूर पकड़ा जाए

पीड़िता के दोस्त ने कहा था- दोस्त के गिरने के बाद एक लड़के ने बैड टच किया, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया है। हम चाहते हैं कि उसे जरूर पकड़ा जाए। उसके खिलाफ एक्शन हो, क्योंकि ये सब वीडियो में दिख रहा है। उन्होंने ऐसा काम किया, जिसको बताया नहीं जा सकता है। शनिवार को 3 और आरोपी पकड़े गए
शनिवार को पुलिस ने 3 और आरोपी को अरेस्ट किया। इनकी पहचान अली हैदर, अफसान खान और मोहम्मद दाऊद के रूप में हुई है। DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- अब तक 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 2 नाबालिग हैं। आरोपियों को धारा-151 के तहत जेल में भेजा है। 7 पर 7 सीएलए एक्ट भी लगाया गया है।

हुड़दंगियों ने खींचकर युवक की बाइक गिरा दी। इसमें युवती भी गिर पड़ी। 100 वीडियो खंगाले, 1000 CCTV देखे; सिविल ड्रेस में छापेमारीलखनऊ पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में अब तक 200 वीडियो खंगाल चुकी है। 1000 CCTV देखे। सर्विलांस की मदद ले रही है। पुलिस सिविल ड्रेस में मोहल्ले-मोहल्ले में छापेमारी कर रही है, जिससे आरोपी को पुलिस के आने की भनक न लग पाए। आस-पास के जिलों में मुख्य आरोपी की फोटो सर्कुलेट की गई है। पकड़ने गए आरोपी को भी मुख्य आरोपी के बारे में पता नहीं है। पुलिस को शक है कि आरोपी वह पुराने लखनऊ या फिर गोमती नगर का रहने वाला है।

ये तस्वीर 31 जुलाई की है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को खदेड़ा था। वारदात के बाद अलग-अलग रास्तों से भागे हुड़दंगी31 जुलाई को​​​​​​ वारदात के बाद युवती ने 1090 पर कॉल कर मामले की सूचना दी। 15-20 मिनट बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते कर​ आरोपी अलग-अलग रास्तों से भागे थे। उन रास्तों के फुटेज को सर्विलांस टीमें खंगाल रही है। 9 आरोपियों की पहचान की, देखिए घटना के वक्त कौन सा आरोपी क्या कर रहा था-जिस समय युवक-युवती के साथ घटना हुई, वहां कौन-कौन था और उनमें से किसने क्या बदतमीजी की? इनमें से 9 चेहरों की पहचान दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने की है। इनमें पवन, अर्जुन, अभिषेक, प्रांशू, अमन, अरबाज, अनिल, सुनील और आशीष शामिल हैं।

अब जानिए आरोपियों का प्रोफाइल पवन यादव: लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सीएम योगी ने सदन में भी आरोपियों में पवन का नाम लिया था। पवन पानी फेंकने के बाद मोबाइल से वीडियो बनाता दिख रहा है। अभिषेक तिवारी: संजय गांधी नगर, प्रयाग नारायण रोड, हजरतगंज का रहने वाला है। वह पानी फेंकने के बाद युवती-युवक की तरफ जाता दिख रहा है। अर्जुन अग्रहरि: गोमतीनगर के विनयखंड का रहने वाला है। अर्जुन अक्सर बारिश होने पर बाइक से गोमती नगर इलाके में चला जाता है। प्रियांशु शर्मा: उन्नाव में नवाबगंज के अजगैन का रहने वाला है। घटना के एक दिन पहले प्रियांशु लखनऊ अपने दोस्त के घर आया था। दूसरे दिन बारिश होने के बाद वह मरीन ड्राइव पर पहुंचा था। अमन गुप्ता: चिनहट के रहने वाले अमन गुप्ता का किराना स्टोर है। वो घटना के समय ताज होटल के पास मौजूद था। वो लड़कों को हुड़दंग करते देख वहां पहुंच गया। 

अनिल कुमार: अनिल ग्राम रुपउपुर, दानापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। अनिल अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था। मो. अरबाज: ये विनीत खंड, गोमती नगर के रहने वाला है। मो. अरबाज अपने तीन दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था। आशीष सिंह: केशव विहार कल्याणपुर थाना गुडम्बा का रहने वाला है। आशीष अपने दोस्त के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था। ‌विधानसभा में उठा मुद्दा, योगी बोले- मेरे पास पूरी लिस्टसीएम योगी ने इस घटना का जिक्र विधानसभा में भी किया। वह गुस्से में नजर आए। कहा- मेरे पास पूरी लिस्ट आई है। पहला अपराधी- पवन यादव। दूसरा- मोहम्मद अरबाज। सपा का नाम लिए बिना कहा कि ये हैं आपके सद्भावना वाले लोग। हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलाएंगे क्या? इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी। अब आप चिंता मत करो।

Post Top Ad