लखनऊ में बैड टच का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 5, 2024

लखनऊ में बैड टच का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ : (
मानवी मीडिया) बारिश के दौरान युवती से बैड टच का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया। आरोपी नाबालिग है। वह 5 दिन से कानपुर में अपनी मौसी के घर छिपा था। उसकी तलाश 5 IPS और लखनऊ के 52 थानों की पुलिस कर रही थी।शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद पुलिस एक्शन का पता चलते ही कानपुर भाग गया था। वह लगातार यहां के अपडेट्स दोस्तों से ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की रिमांड मांगी, लेकिन नाबालिग होने से कोर्ट ने इनकार कर दिया। हाईस्कूल तक पढ़ा हैपुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 17 साल है। लखनऊ के इंदिरा नगर का रहने वाला है। पिता बढ़ई का काम करते हैं। वह हाईस्कूल तक पढ़ा है।

लाल घेरे में मुख्य आरोपी है, जिसने युवती को बैड टच किया था। ऐसे मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिसपुलिस सूत्रों ने बताया, मुख्य आरोपी की फोटो को लेकर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पता चला कि इंदिरा नगर में उसका घर है। पुलिस ने इंदिरा नगर में अपने सोर्स एक्टिवेट किए। इसके बाद पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। वहां पिता से पूछा गया तो पहले वह टालमटोल करने लगा। लेकिन, जब परिवार वालों के साथ सख्ती की गई, तो उन्होंने आरोपी की लोकेशन बता दी। इसके बाद पुलिस कानपुर पहुंची और मुख्य आरोपी को उसकी मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। पानी फेंका, भीड़ के बीच बैड टच कियावारदात के दौरान इसी नाबालिग लड़के ने पहले बाइक सवार युवती और उसके दोस्त पर हाथ से उछाल कर पानी फेंका। फिर भीड़ के बीच युवती को बैड टच किया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि युवती को बैड टच करने के बाद वह भागने लगता है। इस दौरान एक मीडियाकर्मी छत से उसका वीडियो बनाने लगता है। यह देखकर लड़का भड़क जाता है और उसे ऐसा करने से मना करता है। पीड़िता के दोस्त ने कहा था- उसको जरूर पकड़ा जाए

यह तस्वीर 31 जुलाई की है, जब बैड टच की शिकार युवती का दोस्त लड़कों से छोड़ देने के लिए कह रहा था। पीड़िता के दोस्त ने से कहा था- दोस्त के गिरने के बाद एक लड़के ने बैड टच किया, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया। हम चाहते हैं कि उसे जरूर पकड़ा जाए। उसके खिलाफ सख्त एक्शन हो, क्योंकि ये सब वीडियो में दिख रहा है। उन्होंने ऐसा काम किया, जिसको बताया नहीं जा सकता। अब तक 25 अरेस्टलखनऊ पुलिस अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। आरोपियों को धारा-151 के तहत जेल में भेजा है। 7 के खिलाफ 7-CLA एक्ट भी लगाया गया है। हुड़दंगियों ने खींचकर युवक की बाइक गिरा दी। इससे युवती भी गिर पड़ी। भास्कर ने 9 आरोपियों की पहचान की, देखिए घटना के वक्त कौन सा आरोपी क्या कर रहा था-जिस समय युवक-युवती के साथ घटना हुई, वहां कौन-कौन था और उनमें से किसने क्या बदतमीजी की? इनमें से 9 चेहरों की पहचान दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने की है। इनमें पवन, अर्जुन, अभिषेक, प्रांशू, अमन, अरबाज, अनिल, सुनील और आशीष शामिल हैं। अब जानिए आरोपियों का प्रोफाइल पवन यादव: लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सीएम योगी ने सदन में भी आरोपियों में पवन का नाम लिया था। पवन पानी फेंकने के बाद मोबाइल से वीडियो बनाता दिख रहा है। अभिषेक तिवारी: संजय गांधी नगर, प्रयाग नारायण रोड, हजरतगंज का रहने वाला है। वह पानी फेंकने के बाद युवती-युवक की तरफ जाता दिख रहा है। अर्जुन अग्रहरि: गोमतीनगर के विनयखंड का रहने वाला है। अर्जुन अक्सर बारिश होने पर बाइक से गोमती नगर इलाके में चला जाता है। 

प्रियांशु शर्मा: उन्नाव में नवाबगंज के अजगैन का रहने वाला है। घटना के एक दिन पहले प्रियांशु लखनऊ अपने दोस्त के घर आया था। दूसरे दिन बारिश होने के बाद वह मरीन ड्राइव पर पहुंचा था। अमन गुप्ता: चिनहट के रहने वाले अमन गुप्ता का किराना स्टोर है। वो घटना के समय ताज होटल के पास मौजूद था। वो लड़कों को हुड़दंग करते देख वहां पहुंच गया। अनिल कुमार: अनिल ग्राम रुपउपुर, दानापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। अनिल अपने दोस्त के साथ लखनऊ आया था। मो. अरबाज: ये विनीत खंड, गोमती नगर के रहने वाला है। मो. अरबाज अपने तीन दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था। आशीष सिंह: केशव विहार कल्याणपुर थाना गुडम्बा का रहने वाला है। आशीष अपने दोस्त के साथ मरीन ड्राइव पहुंचा था। ‌विधानसभा में उठा मुद्दा, योगी बोले- मेरे पास पूरी लिस्टसीएम योगी ने इस घटना का जिक्र विधानसभा में भी किया। वह गुस्से में नजर आए। कहा- मेरे पास पूरी लिस्ट आई है। पहला अपराधी- पवन यादव। दूसरा- मोहम्मद अरबाज। सपा का नाम लिए बिना कहा कि ये हैं आपके सद्भावना वाले लोग। हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलाएंगे क्या? इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी। अब आप चिंता मत करो।

Post Top Ad