गोली लगने पर भी आंतकियों से लड़ा बिहार का बेटा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 12, 2024

गोली लगने पर भी आंतकियों से लड़ा बिहार का बेटा


बिहार : (मानवी मीडिया) एक जवान श्रीनगर में शहीद हो गया। छपरा के लौवा कला निवासी दीपक यादव (30) श्रीनगर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। मुठभेड़ शनिवार देर रात हुई थी। 

गोली लगने के बावजूद वे आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। दीपक यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर थे। सेना ने शनिवार रात अनंतनाग के कोकेरनाग जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। 

जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई। तभी हवलदार दीपक को गोली लगी। घायल होने के बाद भी वो आतंकियों से लड़ते रहे। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए और 3 घायल हो गए थे। 

दो आम नागरिक भी घायल हुए थे। जवान के शहीद होने की खबर जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। गांव में मातम है। सुरेश राय के बेटे दीपक का पार्थिव शरीर आज छपरा पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद दीपक का एक बेटा रोहन है, जो महज 9 साल का है।

Post Top Ad