लखनऊ में महिला कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 13, 2024

लखनऊ में महिला कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन


लखनऊ : (मानवी मीडिया) कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। ये सभी महिलाएं कांग्रेस मुख्यालय से निकल कर विधानसभा की ओर जा रही थीं। पुलिस ने ट्रिपल लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर सभी महिलाओं को रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी मह कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने कहा कि एनसीआरबी का आंकड़ा बता रहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराध हो रहे हैं।उन्नाव, हाथरस समेत कई ऐसे जनपद हैं, जहां महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए हैं। पूरे प्रदेश में महिलाओं को कहीं भी इंसाफ नहीं मिल रहा है। न ही वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

बेरोजगारी के कारण युवतियां कर रहीं सुसाइडबेरोजगारी-महंगाई के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां आत्महत्या कर रही हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बीजेपी सरकार से 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। प्रदर्शन करती हुई कांग्रेसी महिलाएं कांग्रेस मुख्यालय जा रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन शुरू होने से पहले महिला कार्यकर्ताओं को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह सरासर संविधान के खिलाफ है। जो पार्टी मुख्यालय पर आ रहा था उसे भी हिरासत में लिया गया। लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुरुष पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया।

Post Top Ad