क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा भारतीय अंगदान का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 3, 2024

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा भारतीय अंगदान का आयोजन

लखनऊ (मानवी मीडिया) भारतीय अंगदान दिवस पर परिषद् से प्राप्त ई-मेल पत्र दिनांक 01.08.2024 के अनुपालन में दिनांक 03.08.2024 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा भारतीय अंगदान दिवस- 2024 कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह के दिशा- निर्देशानुसार किया गया। जिसके अन्तर्गत संस्थान के बहिरंग अनुभाग में आये हुए रोगियों को एवं संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा अंगदान करने हेतु सभी लोगो को शपथ दिलाई गई साथ ही डॉ. अंजलि बी प्रसाद, अनु. अधि. (आयु) द्वारा अंगदान के प्रति जागरूकता व्याख्यान दिया गया। एवं डॉ. कांबले पल्लवी नामदेव, अनु. अधि. (आयु) द्वारा नेत्रदान के प्रति जागरूकता व्याख्यान दे कर सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, अनु. अधि. (आयु.)- 04, डॉ. श्रीकला वी. अनु. अधि. (आयु) एवं संस्थान के समस्त कर्मचारियों भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कांबले पल्लवी नामदेव, अनु. अधि. (आयु) द्वारा किया गया।

Post Top Ad