महिला कांस्टेबल के पति का खूनी खेल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 13, 2024

महिला कांस्टेबल के पति का खूनी खेल


बिहार : (मानवी मीडिया) भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी सिपाही पत्नी सहित चार लोगों की गला रेत कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेकानंद ने यहां बताया कि जिला पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से आज सुबह महिला सिपाही नीतू कुमारी और उसकी मां, पति पंकज कुमार और दो बच्चों का शव बरामद किया गया है। इस महिला सिपाही के पति का शव फंदा से लटका मिला है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

उन्होंने बताया कि उक्त सुसाइड नोट के जरिए सिपाही के पति पंकज कुमार ने स्वीकार किया कि कि अपनी पत्नी नीतू,उसकी मां और दो बच्चों की गला रेत कर हत्या करने के बाद मै आत्महत्या कर रहा हूं। क्योंकि मेरी पत्नी (नीतू कुमारी)का अवैध संबंध दूसरे व्यक्ति से चल रहा था। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि मृत महिला सिपाही बक्सर जिले की रहनेवाली थी और उसने पंकज कुमार से प्रेम विवाह किया था। वह 2015 बैंच की महिला सिपाही थी और करीब तीन साल पहले भागलपुर स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पदस्थापित हुई थी।

Post Top Ad