भारत को झटका, बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत पर लगा बैन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 13, 2024

भारत को झटका, बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत पर लगा बैन


नई दिल्ली : (
मानवी मीडिया) पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है। इससे  पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के चलते 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध एक सितंबर, 2025 तक लागू रहेगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  

भगत ने टोक्यो पैरालंपिक (2020) में पुरुष एकल एसएल3 क्लास के फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, बैडमिंटन विश्व महासंघ इसकी पुष्टि करता है कि भारत के टोक्यो 2020 पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत को 18 महीने के लिये निलंबित किया गया है और वह पेरिस पैरालम्पिक नहीं खेलेंगे। इसमें कहा गया, एक मार्च 2024 को खेल पंचाट (सीएएस) डोपिंग निरोधक प्रभाग ने भगत को बीडब्ल्यूएफ के डोपिंग निरोधक नियम के उल्लंघन का दोषी पाया। वह एक साल में तीन बार अपना ठिकाना बताने में नाकाम रहे थे।

Post Top Ad